Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

NDA की फुल फॉर्म क्या है?

by Editorial Team
August 4, 2020

जब हम छोटे थे, तब अगर कोई हमसे सवाल करता था कि बड़े होकर क्या बनोगे। तब ज्यादातर जवाब आता था कि बड़े होकर या तो हम पुलिस बनेंगे या सैनिक।

यह जवाब ज्यादातर बचपन के अल्हड़पन के साथ ही कहीं गुम हो जाता है।

लेकिन कुछ बच्चों की आंखों में जवान होने तक देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने और सैनिक बनने का सपना तैरता रहता है और जिसे पूरा करती है…. National Defence Academy यानि NDA

NDA वो स्थान है, जहां हमारे देश की सेना की नई पौध तैयार होती है। इस लेख में आप NDA के बारे में जानेंगे। NDA क्या है? आप इसका हिस्सा कैसे बन सकते हैं? और NDA का हिस्सा बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं हैं?

NDA full form and meaning in hindi

NDA का मतलब- राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी

NDA Full Form- National Defence Academy

 

क्या है NDA की फुल फॉर्म

NDA यानि राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी वह संस्थान है जो देश के नौजवानों को सेना के लिए तैयार करती है। यह पुणे में स्थित है।

NDA में शामिल होने वाले विद्यार्थी थल, जल व वायु सेना के लिए तैयार किए जाते हैं। इसे भारतीय सेना में शामिल होने का प्रवेश द्वार भी मान सकते हैं।

यह अकादमी केवल पुरुषों के लिए है। जिसे आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में अफसर बनना हो, उसे इस अकादमी में प्रारंभिक प्रशिक्षण लेना होगा।

NDA में कुल 418 सीटें होती हैं जिसमें सेना के हर भाग के लिए कुछ सीटें आरक्षित हैं। जिनकी संख्या कुछ इस तरह है-

  1. आर्मी-208
  2. नेवी- 42
  3. एयरफोर्स- 120
  4. नेवल अकादमी-48

 

NDA का हिस्सा कैसे बनें

यदि आपको NDA का हिस्सा बनना है तो उसके लिए आपको संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली परीक्षा को पास करना होता है।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू को पास करने के बाद आपको NDA में प्रवेश मिलता है।

जहां पुणे स्थित अकादमी में आप 3 साल तक प्रशिक्षण लेते हैं।

 

NDA में प्रवेश के लिए योग्यता

NDA में प्रवेश पाने के लिए कुछ निर्धारित योग्यताएं हैं। जिन पर खरा उतरने पाने के बाद ही आप प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। यह योग्यताएं कुछ इस प्रकार हैं-

  1. आवेदक की आयु साढ़े 16 साल से 19 साल तक होनी चाहिए।
  2. उसका भारतीय नागरिक व अविवाहित होना अनिवार्य है।
  3. आवदेक भौतिक विज्ञान व गणित विषयों के साथ 12 वीं उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।
  4. आवेदक का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ज़रूरी है।
  5. आवेदक की आखों पर चश्मा नहीं होना चाहिए।

 

NDA में प्रवेश के बाद आर्मी अफसर तक का सफर

NDA में प्रवेश के बाद 3 साल का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि विधार्थी को सेना में शामिल होने के लिए तैयार किया जा सके।

इस प्रशिक्षण के बाद विधार्थियों को उनकी पसंद व योग्यता के मुताबिक आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में से कोई एक हासिल होता है।

सेना के संबंधित भाग में शामिल होने के बाद विद्यार्थियों को एक साल और पेशेवर ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग अलग-अलग अकादमियों में होती है, जो इस प्रकार है-

  1. आर्मी चुनने वाले छात्र IMA देहरादून जाते हैं।
  2. नेवी में चुने गए छात्र INA केरला जाते हैं।
  3. एयरफोर्स के लिए चुने गए छात्र AFA हैदराबाद जाते हैं।

इन तीनों अकादमियों में एक साल के प्रशिक्षण के बाद छात्र भारतीय सेना का हिस्सा बनकर अपनी सेवाएं देना शुरू करते हैं।

 

NDA की दूसरी फुल फॉर्म

राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के अलावा NDA का एक और मतलब होता है, जिसका संबध राजनीति से है।

यहां NDA की फुल फॉर्म National Democratic Alliance यानि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन है।

वर्तमान केन्द्रीय सरकार इसी NDA का हिस्सा है। जिसका गठन 1998 में गैर कांग्रेसी दलों के गठबंधन के तौर पर किया गया था। इस गठबंधन की सबसे प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा है।

1998 में 13 राजनैतिक दल इसका हिस्सा थे। वर्तमान में 19 दल इस गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसमें भाजपा अकेली राष्ट्रीय और सबसे बड़ी पार्टी है।

लोकसभा में NDA की कुल 334 सीटे हैं, जिसमें भाजपा की 302 सीटें हैं। इसके अलावा राज्यसभा में NDA के पास 118 सीटे हैं, जिसमें भाजपा की सीटें 93 हैं।

NDA के अध्यक्ष अमित शाह हैं जबकि लोकसभा में NDA के नेता पीएम नरेन्द्र मोदी हैं। राज्यसभा में थावर चंद गहलोत NDA के नेता हैं।

 

अंतिम शब्द

सेना से लेकर सियासत तक NDA के मतलब और मकसद को आप बखूबी जान गए होंगे।

यदि आप भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए काफी अहम है। इसके साथ ही भारतीय राजनीति का एक प्रमुख हिस्सा NDA जिसके बारे में जानना भी आपके लिए ज़रूरी है।

उम्मीद है कि आपको NDA की फुल फॉर्म के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी और यह आपके द्वारा पसंद भी की जाएगी।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved