Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home धर्म-कर्म

स्वपन फल – सपनों का मतलब और उनका फल

by Editorial Team
March 15, 2021

आपने कभी सोचा है कि आप सपने क्यों देखते हैं।

सपने हमारी देखी गई इमेजेस, सोचे गए आईडिया और हमारे इमोशंस का मिला जुला स्वरूप होते हैं।

सपनों के बारे में हमारे वेद-पुराणों, अध्यात्म ग्रंथों और वैदिक ग्रंथ सभी में सपनों के बारे में लिखा गया है। सपनों को लेकर कई वैज्ञानिक रिसर्च भी होते रहते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको स्वपन फल – सपनों का मतलब और उनके फल से अवगत कराएंगे जिनके बारे में जानने की उत्सुक्ता सबको रहती है।

swapna phal

मुख्य बिंदु

  • विज्ञान सपनों के बारे में क्या कहता है ?
  • हम सपने क्यों देखते हैं ?
  • क्या सपने देखना अच्छा होता है ?
  • कौन से सपने शुभ होते हैं ?
  • कौन से सपने अशुभ होते हैं ?

 

विज्ञान सपनों के बारे में क्या कहता है ?

सपनों के बारे में साईंस में कई रिसर्च की गई हैं। लेकिन हम सपने क्यों देखते हैं(Hum sapne q dekhte hai) इसका जवाब अभी तक हमें विज्ञान(Science) भी नहीं दे पाया है, सपनो के लेकर कई थ्योरी वैज्ञानिक अध्ययनों(Science Research) में शामिल की गई हैं।

सपनों को अध्ययन करने को इंग्लिश में ऑनेरोलॉजी (Oneirology) अर्थात सपनों का अध्ययन(Sapno ka adhyayan) करना, कहा जाता है। वैज्ञानिक रिसर्च पर गौर करें तो हर व्यक्ति हर रोज की 8 घंटों की नींद में से 2 घंटे सपने देखने में बिताते हैं।

हर व्यक्ति सपने देखता है। सपने आने इसलिए भी जरूरी होते हैं कि हम गहरी नींद(Sound sleep) में सो सकें। हम जागने के बाद देखे हुए सपनों का लगभग 99.99 प्रतिशत हिस्सा तो भूल भी चुके होते हैं।

साईंस की एक थ्योरी के अनुसार सपने 2 प्रकार के होते हैं। पहला है रैम(REM) यानि  रैपिड आई मूवमेंट (Rapid Eye Movement) और दूसरा है नॉन रैम(Non REM) यानि नॉन रैपिड आई मूवमेंट (Non Rapid Eye Movement) ।

साईंस सपनों के आधार पर बनाई जाने वाली धारणाओं को पूर्णतया निराधार और अंधविश्वास की श्रेणी में रखता है। अर्थात जब मनष्य की को कोई इच्छाएं दबी हुई रह जाती हैं तब वह इन्हें सपनों में जीने की कोशिश करता है।

 

हम सपने क्यों देखते हैं ?

विश्व के दो बड़े मनोवैज्ञानिकों सिगमंड फ्रायड और चार्ल्स युंग के सपनों पर की गई रिसर्च के अनुसार मनुष्य सपनों में अपनी उन इच्छाओं को सपनों में पूरा होते हुए देखता है जिन्हे उसने किसी डर या किसी अन्य कारण से मन में ही दबाकर रखा है।

चार्ल्स युंग की थ्योरी के अनुसार मनुष्य सपनों(Dreams) के जरिए भविष्य में होने वाली किन्हीं दुर्घटनाओं और दु:खों, बीमारियों का पहले से अनुभव कर लेता है।

वहीं हमारे वैदिक ग्रंथो में सपनों के बारे में बहुत विस्तार से लिखा गया है। इनका अध्ययन करने से हमें पता चलता है कि हमें आऩे वाले हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है।

 

क्या सपने देखना अच्छा होता है ?

साईंस के अनुसार तो सपने देखना बहुत अच्छा होता है क्योंकि सपने हमें गहरी नींद या बेहोशी वाली नींद आने का संकेत होते हैं। लेकिन जब हमारे दिमाग में कुछ केमिकल्स जैसे सिरोटॉनिम(Serotonim) और हिस्टामाईन(Histamine) का बैंलेस बिगड़ने लगता है तो सपनों में हम चलने लगते हैं या बोलने लगते हैं कुछ लोग तो सपनों में हिंसक भी हो जाते हैं जो हानिकारक हो सकता है। इसके लिए डॉक्टरी परामर्श लिया जा सकता है।

वेद-पुराणों में सपनों के बारे में लिखा गया है कि सपनें हमें भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही आभास करा देते हैं। वहीं कुछ सपनों के जरिए हम ऐसी घटनाएं भी देख लेते है जो हमारे भूतकाल या पिछले जन्म में घटी होती हैं।

सूरज उगने से कुछ पहले अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने काफी शुभ और फलदायी माने जाते हैं। मान्यता है कि यदि आप इस समय कोई सपना देखते हैं तो फिर से सोने की बजाए उठकर भग्वान का ध्यान लगाना चाहिए।

लेकिन कुछ सपने अशुभ का संकेत भी देते हैं जैसे भविष्य में कुछ गलत होने का संकेत देना या किसी बिमारी के लगने का संकेत देना।

सपने में यदि कुछ बुरा दिखे तो उठकर तुरंत स्नान करके भोले नाथ का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे को पानी दें। जब पानी दे रहें हों तो तुलसी के पौधे के समक्ष अपना सपना जरूर कह दें। इससे बुरा सपना अपना प्रभाव नहीं दिखा पाता है।

 

कौन से सपने शुभ होते हैं ?

  1. किसी मरे हुए सख्स का दिखना हमें बताता है कि मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है।
  2. सपने में अपनी या किसी की मृत्यु होते हुए देखने का अर्थ है कि आपके जीवन की लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होने वाली हैं।
  3. यदि आप लंबे समय से बीमार हैं और आपको सपने में अर्थी दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आप ठीक होने वाले हैं।
  4. सपने में घर बनते हुए दिखे तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपकी तरक्की होने वाली है।
  5. सपने में जलता हुआ दिया दिखने का मतबल का है कि आपकी उम्र बढ़ी या आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है।
  6. सपने में जवान लड़की को देखने का मतलब है कि आपकी शादी जल्द ही होने वाली है।
  7. सपने में यदि आपको जहाज दिखता है तो इसका मतलब है कि आपके लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
  8. सपने में रोटी खाते हुए दिखने का मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है या आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।
  9. सपने में सफेद वस्तुओं को देखने का मतलब है कि आपको किसी माध्यम में जल्द ही खूब पैसा मिलने वाला है।

 

कौन से सपने अशुभ होते हैं ?

  1. सपने में किसी को भूत के तौर पर देखना, दिखता है कि भविष्य में आपको कोई भारी नुक्सान होने वाला है।
  2. सपने में दांत गिरते हुए दिखे तो इसका मतलब है कि आपके किसी परिजन के साथ या आपके साथ कोई हानि होने वाली है।
  3. खाली दुकान देखना धन हानि का सूचक होता है।
  4. सपने में किसी को जलता हुआ देखने का मतलब है कि आपको व्यापार में निश्चित हानि होने वाली है।
  5. सपने में किसी रोते बच्चे को देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई निराशा आने वाली है।
  6. सपने में सांप दिखने का मतलब है कि भविष्य में आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
  7. सपने में यदि डॉक्टर दिखता है तो इसका मतलब है आपको कोई बीमारी लग सकती है।

 

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको आपके प्रश्न सपनों का मतलब और उनका फल (swapna phal in Hindi) का उत्तर मिल गया होगा और उसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आयी होंगी अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिख के सब्मिट करें और हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे और अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया तो लाईक करें और शेयर करें।

Related Posts

hast rekha ka gyan
धर्म-कर्म

हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved