खाने के ग़लत संयोजन से पेट के रोगों का  ख़तरा बढ़ जाता है! जानिए कौन से हैं वो..

पिज़्ज़ा और सोडा दोनों ही वसा, नमक और कैलोरी से भरपूर होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से पेट भारी पड़ता है और पाचन क्रिया बिगड़ जाती है।

दूध में लैक्टोज शर्करा होती है जो गैस, फूलन और अपच का कारण बन सकती है। इसलिए भोजन के साथ दूध पीने से बचना चाहिए।

 वाइन और डेज़र्ट का संयोजन तो बहुत ही   आम है लेकिन पाचन तंत्र के लिए यह   अच्छा नहीं होता। इसलिए डिनर के    बाद वाइन को अलग से ही पीना चाहिए।

खाने के साथ चाय पीने की आदत तो हम सबकी है लेकिन यह पाचन तंत्र को बिगाड़ सकती है। इससे अपच और पेट ख़राब होने का ख़तरा बढ़ जाता है।

दही और पराठे का कॉम्बो तो हम सबको पसंद है लेकिन इससे पाचन मंद पड़ सकता है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

मछली और मांस को कभी भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। यह शरीर के तामसिक गुण को बढ़ाता है और शरीर के प्राणों को असंतुलित कर देता है।

सफ़ेद ब्रेड और जैम एक बुरा कॉम्बो है क्योंकि इसमें वसा और कैलोरी कम होती है। इससे भूख जल्दी लगती है और वज़न बढ़ सकता है।

फ्राईड फ़ूड के साथ दूध पीने से पेट संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन से पाचन क्रिया बिगड़ती है।

बीयर के साथ ड्राई फ्रूट्स खाने के बाद पर्याप्त पानी ज़रूर पीना चाहिए। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पाचन अच्छा रहता है।

Thanks for Watching. For More Interesting Web Stories, Click the Link Below