Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

BDO का क्या मतलब है (BDO full form)

by Editorial Team
August 8, 2020

पढ़-लिख कर हर व्यक्ति बड़ा आदमी बनना चाहता है… यानि की बड़ी गाड़ी, घर, बैंक-बैलेंस आदि। कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है तो कोई अपना खुद का बिज़नेस करना चाहता है।

लेकिन उत्तर भारत में लोग ज्यादातर सरकारी नौकरी लेने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं पर आजकल के बढ़ते हुए कॉम्पिटीशन में सरकारी नौकरी पाना उतना ही मुश्किल भी हो गया है।

लेकिन जिन्हें सरकारी नौकरी ही पसंद है, वो लगातार इसके लिए मेहनत करते हैं। कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, SDM, डीएम और भारतीय सेना में अफसर भी बनना पसंद करते हैं।

लेकिन अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपने BDO का नाम कहीं न कहीं ज़रूर सुना होगा।

bdo full form & meaning in hindi

आज हम आपको सरकारी नौकरी के इस पद के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप भी अपना अफसर बनने का सपना पूरा कर सके। हम आपको बताएँगे की BDO की फुल फॉर्म क्या होती है, BDO क्या है, और BDO बनने के लिए योग्यता ।

 

मुख्य बिंदु :

  • BDO की फुल फॉर्म क्या है?
  • BDO क्या होता है?
  • BDO के लिए योग्यता?
  • BDO की चयन प्रक्रिया
  • BDO की सैलरी?

 

BDO की फुल फॉर्म क्या है?

BDO की फुल फॉर्म है… खंड विकास अधिकारी (Block Development Officer)

 

BDO क्या होता है?

अब आप इतना तो जान ही गए होंगे कि BDO की फुल फॉर्म क्या होती है पर अब आपको बताने जा रहे हैं…कि BDO क्या होता है ।

सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना और ब्लॉक का डेव्लपमेंट और जन विकास के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना होता है। और इन योजनाओं को लागू करने वाले को ही BDO (Block Development Officer) कहा जाता है ।

खंड विकास अधिकारी (BDO) ब्लॉक में जारी सभी योजनाओं और विकास सम्बंधित सभी तरह के कार्यों की जाँच करता है। राज्य सरकार द्वारा जारी किसी भी परियोजना को लोगों तक पहुँचाना और उसके बारे में लोगों को जागरूक करना होता है।

उम्मीद है कि अब आपको समझ आ गया होगा BDO क्या होता है ।

लेकिन दोस्तों अब आप सभी के मन में ये सवाल ज़रूर आएगा कि BDO कैसे बने एवं इसके लिए क्या योग्यता है ।

 

BDO के लिए योग्यता?

  • भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है ।
  • आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना ज़रूरी है। और अगर आप लास्ट ईयर में हैं तो भी आप इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं।
  • BDO के एग्ज़ाम राज्य स्तर पर करवाए जाते हैं जैसे कि; UPPSC, BPSC, MPPSC आदि ।
  • अगर आप किसी भी राज्य से हैं तो भी आप इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं।

 

Age Limit: BDO बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 40 साल तक होनी चाहिए। लेकिन आरक्षण के हिसाब से आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।

Category Age Limit
General 21-40 वर्ष
OBC 21-45 वर्ष ( 5 वर्ष तक की छूट  )
SC/ST 21-45 वर्ष ( 5 वर्ष तक की छूट  )
PWD 21-55 वर्ष ( 15 वर्ष तक की छूट  )

 

BDO की चयन प्रिक्रिया:

अगर बात करें कि BDO का सेलेक्शन कैसे होता है तो आपको बता दें जैसे आपके आईएएस, आईपीएस का सेलेक्शन होता है, वैसे ही इसका भी होता है।

एग्ज़ाम तीन स्टेज में करवाया जाता है :

  • Prelims
  • Mains
  • Interview

तीनों एग्ज़ाम को पास करने के बाद, आप BDO के पद पर सेलेक्ट हो जाएंगे।

 

BDO की सैलरी?

हर विद्यार्थी के मन में यह सवाल ज़रूर आता है कि मैं जिस भी एग्ज़ाम की तैयारी कर रहा हूं, उसमें सैलरी कितनी होगी।

अगर आप BDO की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी सैलरी हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है।

लेकिन अगर औसत बात की जाए तो BDO की सैलरी 7 वें वेतन के आधार पर 3900 से लेकर 34,800 तक हो सकती है और ग्रेड पे 4800 रूपए भी हर साल दिए जाते हैं।

 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने BDO के बारे में जानकारी देने का जो प्रयास आपके लिए किया है, उम्मीद है कि आपको ज़रूर पसंद आया होगा। BDO क्या है, BDO कैसे बनें, इसकी पूरी जानकारी आपको हो गई होगी। अगर आपको हमारे द्वारा यह जानकारी पसंद आई है तो अपने दोस्तों से ज़रूर साझा करें ।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved