Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

Cache Memory का हिंदी में क्या मतलब होता है?

by Editorial Team
August 10, 2021

दोस्तों, आज हम आपसे बात करेंगे Cache memory के बारे में जिसे कैश pronounce किया जाता हैं ना कि कैच या कैशे।

आज के इस लेख में आप जानेंगे कि Cache क्या होता है और यह कैसे काम करता है।

Cache के बारे में अधिक लोगो को जानकारी नहीं होती या फिर कोई व्यक्ति अगर Cache के बारे में कुछ जानता तो है लेकिन वह किसी अन्य व्यक्ति को बताने में असमर्थ होता है। लेकिन हम आज आपके Cache से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे कि आप Cache memory से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकें तो आइए जानते हैं कि Cache meaning in Hindi, cache क्या होता है और यह आपके डिवाइस में किस तरह काम करता है।

cache memory kya hoti hai

 

Cache क्या हैं?

दोस्तों, यदि आप एक कंप्यूटर या फिर एंड्राइड मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह जाना आवश्यक है कि Cache memory क्या होता है। और यह आपके डिवाइस से किस तरह कनेक्टेड है।

  1. Cache memory एक ऐसी मेमोरी होती है जो आपकी डिवाइस की स्पीड को बनाए रखने में मदद करती है। किसी भी प्रकार की ऑपरेटिंग सिस्टम में Cache memory होती हैं।
  1. Cache RAM (Random Access Memory) and ROM ( Read Only Memory) से पूरी तरह अलग होती है। तथा फिर भी यह इन दोनों के रिलेटेड काम करती हैं।
  1. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपके डिवाइस में एक फोटो गैलरी होती है। जब भी आप अपने डिवाइस में फोटो गैलरी को ओपन करते हैं तो तभी आपको आपके फोटो के छोटे-छोटे आइकॉन नजर आते हैं। इन आइकॉन को ही Cache कहते हैं।
  1. यदि यह आइकॉन Cache मैं सेव नहीं होते तो यह आइकॉन बार-बार स्क्रीन पर नजर आते हैं। इससे हमारे डिवाइस की स्पीड कम हो जाती है और उसकी बैटरी भी अधिक इस्तेमाल होती है।
  1. इसलिए हमारी डिवाइस की परफॉर्मेंस की गति को बढ़ाने के लिए Cache फोटो की temporary file छोटे-छोटे आइकॉन के रूप में बना देती है।
  1. जब कभी भी आप अपने डिवाइस की फोटो गैलरी को ओपन करते हैं तो आपका डिवाइस इन temporary icon को दिखाता है। जिसकी वजह से हमारे डिवाइस पर बार-बार लोड नहीं पड़ता और उसकी स्पीड लगातार बनी रहती है।

दोस्तों अब आप समझ रहे होंगे कि Cache क्या है और यह कैसे काम करता है।

 

Cache के प्रकार

Cache Memory के कई प्रकार होते हैं जैसे:- Browser Cache, Memory Cache, Disk Cache, Processor Cache तो आइए जानते हैं कि यह कैसे कार्य करते हैं।

Browser Cache:-

जब कभी भी आप किसी भी पेज पर विजिट करते हैं तो तब Browser cache करते हैं HTML, image, JavaScript file, या CSS आदि। जैसे कि किसी वेबपेज द्वारा रेफरेंस किया गया होता है।

जब आप किसी वेबसाइट पर विजिट करते हैं तो उस वेबसाइट के पेज पर दी गई इमेजेस जावास्क्रिप्ट फाइल आदि को फिर से डाउनलोड नहीं करना पड़ता हैं। बल्कि आपका ब्राउज़र उन्हें cache के माध्यम से लोड करता है। यह आपके लोकल हार्ड ड्राइव मैं स्टोर होता है।

Memory Cache:-

जब आपकी डिवाइस मैं कोई एप्लीकेशन रन कर रहा होता है तो उस समय यह कुछ डाटा को system memory या RAM में Cache करता है।

जैसे यदि आप किसी वीडियो प्रोजेक्ट के ऊपर काम कर रहे हैं तब वीडियो एडिटर कुछ specific video clip को हार्ड ड्राइव से RAM में लोड करता है। क्योंकि RAM को बहुत जल्दी एक्सेस किया जा सकता है।

Disk Cache:-

Disk Cache एक छोटी प्रकार की RAM होती है जो कि आपके डिवाइस के परफॉर्मेंस को गति प्रदान करता है।

जैसे कि जब आप किसी फोल्डर को ओपन करते हैं तो तो उसमें अधिक मात्रा में फाइल्स होते हैं। इन फाइल्स के Reference Disk Cache में खुद ही सेव हो जाते हैं। इसका फायदा होता है कि जब कभी भी आप अपने फोल्डर को ओपन करेंगे तब आपके फाइल की लिस्ट तुरंत ही बहुत ही कम समय में लोड हो जाती है उसमें ज्यादा समय नहीं लगता।

Processor Cache:-

Processor Cache Disk cache की तुलना में साइज़ में बहुत ही छोटे होते हैं। क्योंकि एक processor cache में डाटा के छोटे-छोटे ब्लॉक्स होते हैं। जैसे frequently used instructions जिन्हें बहुत ही कम समय में CPU के द्वारा एक्सेस किया जाता है।

 

Cache Memory के फायदे क्या हैं?

दोस्तों, यह आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि cache क्या है और कैसे काम करता है और इसके कितने प्रकार हैं अब हम आपको बताएंगे कि cache memory के फायदे क्या है।

  1. दोस्तों, cache memory का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह आपके डिवाइस की स्पीड को बढ़ाता है। cache memory की वजह से हमारे डिवाइस की स्पीड काफी अच्छी हो जाती है।
  1. हमारे डिवाइस की वह temporary file जिसे हमारे डिवाइस को बार बार इस्तेमाल करनी पड़ती है वह cache memory में एक ही बार बन जाती है। इससे आपके डिवाइस पर कोई लोड नहीं पड़ता।

 

Cache Memory के नुकसान क्या हैं?

दोस्तों, cache memory के फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। जिन्हें जानना भी आपके लिए बहुत ही आवश्यक है।

  1. यह तो आपको पता ही है कि जब cache memory temporary file बनाती है तो उसे स्टोर करने के लिए अधिक space की आवश्यकता भी होती है।
  1. Cache memory जितनी भी फाइल होती है वह खुद से डिलीट नहीं होती तथा उनका साइज़ बढ़ता रहता है। जिससे आपके डिवाइस की स्टोरेज कैपेसिटी कम हो जाती है।
  1. इसलिए आपको अपने डिवाइस की स्पीड को बनाए रखने के लिए जितना हों सकें cache memory को डिलीट करते रहना चाहिए।

 

अंतिम शब्द

दोस्तों उम्मीद है आपको हमारा यह लेख cache meaning in Hindi पसंद आया होगा।

उम्मीद है कि हमारे इस लेख से आपको कुछ नई जानकारी जरूर हासिल हुई होगी। आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले अगर आप इस  से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Related Posts

डिजिटल सिग्नेचर मीनिंग इन हिंदी
टेक्नोलॉजी

Digital Signature का क्या मतलब होता है?

Cyber Security in hindi
टेक्नोलॉजी

Cyber security का क्या मतलब होता है?

SSID full form and meaning in hindi
टेक्नोलॉजी

SSID का फुल फॉर्म और हिंदी में क्या मतलब होता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved