Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

चुकंदर (Beetroot) के फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुकसान

by Editorial Team
March 4, 2021

चुकंदर (Beetroot) को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है।

आमतौर पर हम चुकंदर को स्लाद के तौर पर या सब्जी बनाकर खाते हैं। चुंकदर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे अनीमिया की समस्या से छुटकारा मिलता है और आपके शरीर में भी खून की कमी नहीं होती है।

चुकंदर सेहत के साथ सौन्दर्य को भी बढ़ाता है। आज हम आपको चुकंदर के फायदों (Chukander ke fayde)और इसको खाने के तरीकों से अवगत कराएंगे।

Chukander ke Fayde, Uses & Side-Effects

आज के लेख में :-

  • चुकंदर क्या होता है ?
  • चुकंदर के फायदे बताएं ?
  • चुकंदर को कैसे खाना चाहिए ?
  • चुकंदर के जूस के फायदे बताएं ?
  • चुकंदर वजन कम करने में कैसे सहायता करता है ?
  • चुकंदर से सौन्दर्य को कैसे बढ़ाएं ?
  • चुकंदर के कुछ संभव नुक्सान क्या हो सकते हैं ?

 

चुकंदर क्या होता है ? (What is beetroot)(Chukandar kya hota hai in Hindi)

चुकंदर जमीन के अन्दर फल देने वाला पौधा होता है। वैसे तो यह पूरे साल भर उपलब्ध रहता है लेकिन इसकी खेती करने का सही समय सितम्बर से फरवरी महीने के बीच होता है।

चुकंदर मोटे तने वाला, 30 से 90 सें.मी. ऊँचा और शाकीय पौधा होता है। चुकंदर अक्सर लाल, बैंगनी, सफेद आदि रंगों का होता है। इसके पत्ते आमतौर पर शलगम और मूली के पत्तों से मिलते-जुलते होते हैं।

 

चुकंदर के फायदे बताएं ? (Benefits of Chukander in Hindi) 

चुकंदर को कुछ लोग ज्यादा पसंद नहीं करते लेकिन इसके फायदे जानकर आप भी इसे खाना जरूर शुरू कर देंगे। इसके कुछ फायदे निम्न हैं –

  1. चुकंदर में कैलोरी बहुत कम होती है, इसके 100 ग्रा. के हिस्से में 40 से 43 कैलोरी होती है। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  2. इसमें कार्बोहाईड्रेट भी बहुत कम होती है जैसे इसके 100 ग्रा. में 8.8 ग्रा. काब्रोहाईड्रेट होती है जिस कारण शुगर के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  3. चुकंदर में आयरन भी प्रचूर मात्रा में होती है। 100ग्रा. में तकरीबन 1.19 मि.ग्रा आयरन पाई जाती है साथ ही 10 मि.ग्रा. विटामिन-C होती है, जिससे अनीमिया की समस्या भी ठीक होती है।
  4. चुंकदर में विटामिन-B1, विटामिन-B2,सोडियम, पोटाशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन और आयरन आदि तत्व पाए जातें हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने में फायदा दिलाते हैं।
  5. चुकंदर हमारी याददाश्त को बढ़ाने के साथ ब्रेन हैल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे कैमिकल होते हैं जो ब्रेन में जाकर नाईट्रेट का काम करते हैं जिससे हमारी ब्रेन हैल्थ सही होती है।
  6. चुकंदर बल्ड प्रेशर कम करता है।
  7. चुकंदर हार्ट की बीमारी में भी फायदेमंद होता है।
  8. चुकंदर में नाईट्रेट होने की वजह से हमारे बॉडी सेल के अंदर माईट्रोकॉन्ड्रीया की एक्टिविटी भी बढ़ती है। जिससे हमारे शरीर की एक्सरसाईज करने की क्षमता भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

 

चुकंदर को कैसे खाना चाहिए ? (How to eat beetroot in Hindi)

चुकंदर को स्लाद के तौर पर, जूस निकालकर या सब्जी बनाकर खाया जाता है। लेकिन यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श अनुसार ही करना चाहिए। चुकंदर का मसालेदार अचार भी बनाया जा सकता है। चुकंदर को उबालकर भी खाया जा सकता है। उबालकर इसका छिलका निकालक खाया जा सकता है।

 

चुकंदर के जूस के फायदे(Benefits) बताएं ?

  1. यदि आपको पेट में गैस की परेशानी रहती है तो 2 चम्मच चुकंदर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर हर रोज खाली पेट पीने से यह परेशानी दूर हो जाती है।
  2. चुकंदर का रस हैजा, पेचिश, लीवर इन्फेक्शन, उल्टी-दस्त जैसे रोगों से राहत दिलाता है इसके लिए आपको 2 चम्मच चुकंदर के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीना लाभदायी साबित होता है।
  3. हर रोज चुकंदर का रस पीने से शारीरिक थकान की समस्या भी दूर होती है। और शरीर में चुस्ती-फुर्ती का संचार होता है।
  4. चुकंदर के रस के नित्य सेवन से कैंसर की गांठ भी दूर होने लगती है।
  5. यदि आपको बाल झड़ने की समस्या है तो चुकंदर के रस के नियमित सेवन से यह समस्या भी ठीक हो जाती है क्योंकि चुकंदर का रस पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है।
  6. चुकंदर को उबालकर उसका रस पीने से लीवर की सूजन ठीक होती है साथ ही पथरी भी निकल जाती है।
  7. यदि कोई पुराना घाव ठीक नहीं हो रहा है या मधुमक्खी ने डंक मारा है तब भी चुकंदर का रस लगाने से फायदा होता है।
  8. यदि सर में रूसी की समस्या है तो चुकंदर के रस में सिरका मिलाकर लगाने से रूसी भी खत्म हो जाती है।

 

चुकंदर वजन कम करने में कैसे सहायता करता है ?(How Beetroot help to reduce weight in Hindi)

चुकंदर वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में फाईबर पाया जाता है जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा चुकंदर में कई अन्य पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जिनसे वजन कम करने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए चुकंदर को निम्न तरीकों से खाना या इसका जूस पीना चाहिए।

  1. चुकंदर के जूस में आधा नींबू निचोड़ लें अब स्वादानुसार सेंधा नमक या काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
  2. गाजर, चुकंदर और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर जूस बना लें अब इसमें भी आप स्वादानुसार सेंधा नमक या काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।
  3. सेब का जूस निकालकर इसे चुकंदर के जूस के साथ एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से भी वजन घटता है।
  4. चुकंदर और टमाटर के जूस में आधा नींबू मिलाकर पीने से वजन घटता है।
  5. चुकंदर और अनार के जूस को मिलाकर इसमें आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर पिएं इससे आपको काफी समय तक भूख नहीं लगेगी क्योंकि इस रेसिपी से आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और सारा दिन आपका शरीर चुस्ती महसूस करता है।
  6. चुकंदर का सेवन सुबह के भोजन में ही करना चाहिए तभी वजन घटाने में यह फायदेमंद साबित होता है।

 

चुकंदर से सौन्दर्य को कैसे बढ़ाएं ? (How beetroot can make you beautiful in Hindi)

चुकंदर हमारी त्वचा को सुंदर बनाने में भी बहुत मदद करता है। इससे हमारी त्वचा गुलाबी और सॉफ्ट होती है। क्योंकि चुकंदर हमारे खून को प्यूरीफाई करता है और हिमोग्लोबिन भी बढ़ता है। चुकंदर का लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरे की रंगत बढ़ती है।

 

चुकंदर के कुछ संभव नुक्सान क्या हो सकते हैं ? (Side Effects of Beetroot in Hindi)

चुकंदर एक तरफ स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसके कुछ नुक्सान भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता जैसे-

  1. चुकंदर के अत्याधिक सेवन से किडनी रोग की परेशानी पैदा हो सकती है।
  2. शुगर रोग से ग्रसित मरीजों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है उन्हें डॉक्टर के परामर्श अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए।
  3. लो बी.पी. की समस्या वाले मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  4. चुकंदर का सेवन हफ्ते में 3 बार करना ही फायदेमंद रहता है।

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको आपके प्रश्न चुकंदर के फायदे (Chukander ke fayde), प्रयोग विधि(Uses) और संभव नुकसान (Side effects), किस्में और संभव नुक्सान (side effects)का उत्तर मिल गया होगा और उसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आयी होंगी अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिख के सब्मिट करें और हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे और अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया तो लाईक करें और शेयर करें।

Related Posts

meftal spas tablet uses in hindi
स्वास्थ्य

Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

betnesol tablet uses in hindi
स्वास्थ्य

Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

neurobion forte tablet uses in hindi
स्वास्थ्य

Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved