नोटबंदी के बाद से ही डिजीटल पेमेंट का चलन बढ़ा है मगर उससे पहले पैसों के डिजीटल पेमेंट के लिए ग्राहक Debit व Credit Card का इस्तेमाल करते थे। इसे प्लास्टिक मनी भी कहा जाता है।
Debit Card व Credit Card के माध्यम से ग्राहक को खरीदारी व पैसे के लेन-देन में काफी आसानी रहती है। हालांकि दोनों Card का इस्तेमाल लगभग एक जैसा है, मगर फिर भी इनके बीच में कुछ अंतर हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।
इस लेख में हम Debit व Credit Card के अंतर, उपयोग व सावधानियों पर बात करेंगे। Debit व Credit Card का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, Debit व Credit Card के क्या फ़ायदे और नुकसान हैं, तमाम ऐसे मुद्दों पर इस लेख में आपको जानने को मिलेगा-
Debit Card क्या होता है?
Debit Card वह card होता है, जो आपके खाते से जुड़ा होता है। इसका इस्तेमाल करने पर खाताधारक के खाते से सीधे पैसे कट जाते हैं।
इसका इस्तेमाल Fund Transactions करने के लिए किया जाता है। जिससे आप अपने खाते को ATM के माध्यम Electronically Access कर खाते से पैसे निकाल और जमा करा सकते हैं।
इसके अलावा Online Transactions व Shopping के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Debit Card के प्रकार
Debit Card जिसे हम इस्तेमाल करते हैं, वह कई तरह के होते हैं। Debit Card को तीन भागों में बांटा जाता है। Technology, Payment platform और Usage। इन तीनों के आधार पर Debit Card का वर्गीकरण इस प्रकार होता है-
- Technology के आधार पर Debit Card तीन प्रकार के होते हैं-
- Contactless Debit Card– इन Debit card में Radio Frequency Identification(RFID) य़ा Near Field Communication (NFC) तकनीक का इस्तेमाल होता है, जिससे Singal Tab से आप अपनी Transaction को पूरा कर सकते हैं।
- Chip & Pin Debit card– इस प्रकार के Debit Card थोड़ी और अच्छी तकनीक का इस्तुमाल करके आपके लेनदेन को सुरक्षित बनाते हैं। इस प्रकार के Debit Card में एक Chip में Data को Store किया जाता है। इसके लेन-देन को पूरा करने के लिए PIN की ज़रुरत होती है।
- Magnetic Stripe Debit Card– इस Debit Card को Swipe Card भी कहते हैं। इस कार्ड में एक Magnetic band होता है जिसे Magnetic Reading Head के ज़रिए लेनदेन के लिए Swipe किया जाता है।
- Payment Platform के आधार पर Debit Card पांच प्रकार के होते हैं-
- Visa Debit Card
- Visa Electron Debit Card
- Maestro Debit Card
- Master Debit Card
- RuPay Debit Card
- Usage के आधार पर Debit Card चार तरीके के होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
- Prepaid Debit Card- यह किसी खाते से Link नहीं होते, इनका इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले इसमें पैसे डालने होते हैं।
- International Debit Card- इस Debit Card का इस्तेमाल आप विदेशों में लेन-देन के लिए करते हैं। इस Debit Card से भुगतान के लिए आपको कुछ अतिरिक्त भुगतान करना होता है।
- Virtual Debit Card- यह Physical Debit Card नहीं होता, इसका इस्तेमाल Phone और Internet का इस्तेमाल कर Online Transction के लिए किया जाता है।
- Business Debit Card- यह Debit Card केवल Corporate People को जारी किया जाता है, जैसे Business के लिए।
Debit Card के लिए Apply कैसे करें?
जब भी आप बैंक में खाता खुलवाते हैं, उस वक्त बैंक अपने खाताधारक को Debit Card अनिवार्य रूप से देती है। ताकि ग्राहक ज्यादा से ज्यादा इस कार्ड का इस्तेमाल कर बैकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से ले सके। लेकिन अगर बैंक ने आपको Debit Card जारी नहीं किया है तो Debit Card को Apply करने के दो तरीके हैं, जो इस प्रकार हैं-
- Online Debit Card Apply- इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Debit Card के लिए आवेदन करना होगा। इस दौरान बैंक आपसे खाते की जानकारी के अलावा कुछ ज़रुरी दस्तावेज मांगेगा, जिन्हें Submit करने और उनकी जांच करने के बाद आपके आधिकारिक पते पर Debit Card भेज दिया जाएगा।
- Offline Debit Card Apply- इसके लिए आपको अपनी बैंक की ब्रांच में जाना होगा। जहां आपको Application Form को भरकर जमा कराना होगा। Form की जांच करने के बाद बैंक आपको आगामी 15 से 20 दिनों में Debit Card जारी कर देगा।
Credit Card क्या होता है
हालाकिं Credit Card का इस्तेमाल भी Debit Card की तरह होता है। लेकिन क्योंकि यह किसी खाते से नही जुड़ा होता इसलिए इसमें इस्तेमाल किए गए पैसे किसी सेवा या वस्तु के एवज में अग्रिम भुगतान होता है, जिसे आपको एक नियमित समय पर चुकाना होता है।
इसके लिए बैंक आपसे कुछ ब्याज वसूलता है। इसके अलावा Credit Card से आप Debit Card की तरह पैसे नहीं निकाल सकते। Credit Card की एक सीमा होती है।
उससे ज्यादा आप खर्च नहीं कर सकते हैं। बैंक आपकी सीमा आपके कारोबार या आमदनी को देखकर तय करता है।
Credit Card के प्रकार
Credit Card के प्रकार आपके इस्तेमाल के लिहाज़ से होते हैं, जो इस तरह हैं-
- Life style Credit Card
- Shopping Credit Card
- Travel Credit Card
- Reward Credit Card
- Cashback Credit Card
- Fuel Credit Card
Credit Card के लिए कैसे Apply करें
Credit Card को भी Apply करने के लिए भी दो तरीके हैं, जो इस प्रकार हैं-
- Online Credit Card Apply- यह Credit Card पाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए Bank की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Credit Card के लिए Apply कर सकते हैं। यहां बैंक आपसे आपका नाम, पता, फोन नम्बर, ईमेल व आमदनी का प्रमाण मांगता है। प्रमाण पत्र देने के बाद बैंक आपके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित कर Credit Card जारी करता है।
- Offline Credit Card Apply- इसके लिए आप बैंक की शाखा में जाकर Apply Form भरते हैं, जिसके साथ आपको अपनी पहचान, निवास व आमदनी के कागज़ात लगाने होते हैं। बैंक आपके Form को सत्यापित करने के बाद Credit Card जारी कर देता है।
Credit Card व Debit Card उपयोग में सावधानियां
Credit Card व Debit Card का इस्तेमाल करते वक्त सावधानियां बरतने की बेहद ज़रुरत है। क्योंकि जैसे-जैसे डिजीटल पेमेंट का चलन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑनलाइन ठगी भी बढ़ती जा रही है। इसलिए Credit Card व Debit Card का इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानी बरतनी बेहद ज़रूरी हैं, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रह सके। सावधानियां इस प्रकार हैं-
- अपना PIN कहीं लिखकर न रखें
- अपने Credit Card व Debit Card की जानकारी किसी से भी साझा न करें
- केवल Trusted Websites से ही Online Transction करें
- ATM से पैसे निकालते वक्त सावधानी बरतें, अपने बैंक के आस-पास के एटीएम का ही इस्तेमाल करें
- किसी को भी अपने Credit Card व Debit Card का इस्तेमाल न करने दें
अंतिम शब्द
Credit Card व Debit Card आज कल के जीवन में बेहद उपयोगी साधन हैं। यह आपको बैकों की लाइन में लगने के झंझट व नकद राशि रखने की दुविधा से छुटकारा दिलवाते हैं।
लेकिन इनका उपयोग भी उतनी ही सावधानी से करना चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि Credit Card व Debit Card पर हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस जानकारी पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए इस लेख को लाइक करें और साथ ही शेयर भी करें।