Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

EVS का क्या मतलब होता है?

by Editorial Team
September 3, 2020

पर्यारवरण जैविक और अजैविक दो मुख्य तत्वों को मिलाकर बना है। अर्थात हमारे आस-पास जो भी है उन सब से मिलकर पर्यावरण बना है।

उदाहरण देकर कहें तो जब हम एक पार्क में जाते हैं और हमें अपने आस-पास जो भी जीवित और निर्जीव घटक दिखाई देते हैं,उन सब से मिलकर पर्यावरण का निर्माण हुआ है।

EVS meaning Hindi

इस लेख में आपको बताएंगे कि EVS क्या होता हैं और EVS का अध्ययन क्यों किया जाता है।

मुख्य बिंदु

  • EVS Full form
  • What is EVS
  • क्या होते हैं जैविक और अजैविक घटक
  • Why we study EVS
  • पर्यावरण को बचाना क्यों जरूरी है

 

EVS Full form

EVS ka full form, EVS का फुल फॉर्म होता है Environmental Studies, जिसे हिन्दी में पर्यावरण अध्ययन कहा जाना जाता है।

 

What is EVS

EVS kya hai, EVS kya hota in hindi, अर्थात पर्यावरण का अध्ययन किसे कहते हैं ?

हमारे चारों तरफ पर्यावरण के भौतिक(physical), रासायनिक(Chemical) एवं जैविक(Biological) कारक उपस्थित रहते हैं। जो हमारे जीवन और जीवन जीने के तरीकों का निर्माण करते हैं।

अक्सर पर्यावरण के अध्ययन को इकोलॉजी साईंस के साथ जोड़ कर देखा जाता है। अर्थात आसान शब्दों में कहें तो जीव समुदाय का वातावरण के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन ही पर्यावरण अध्ययन समझ लिया जाता है।

लेकिन पर्यावरण का अध्ययन अर्थात पूरे विश्व का अध्ययन करने जैसा है। पर्यावरण मुख्यतः उस परिवेश का अध्यतन है जो जीवों के जीवन जीने के तरीकों को प्रभावित करता है।

 

क्या होते हैं जैविक और अजैविक घटक

जैविक घटक- पर्यावरण के जैविक घटकों में कीड़े-मकौड़े, सूक्ष्म जीवाणु, सभी प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे और उनसे जुड़ी सारी जैविक क्रियाएं और प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।

अजैविक घटक- पर्यावरण के अजैविक घटकों में निर्जीव तत्वों और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएं को शामिल किया जाता है।

जैसे- चट्टानें, नदी, पर्वत के अलावा हवा और जलवायु के तत्वों को अजैविक घटक कहा जाता है।

 

EVS का अध्ययन क्यों है जरूरी

हमें EVS की पढ़ाई क्यों करनी चाहिए या हम की पढ़ाई क्यों करें ?

UGC अर्थात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने साल 2019-20 पाठ्यक्रमों में पर्यावरण विज्ञान से संबंधित पढ़ाई शुरू करवाने के आदेश जारी किए हैं।

इन निर्देशों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों के लिए ग्रैजुएशन करते हुए पर्यावरण विज्ञान के डिप्लोमा कोर्स को शामिल किया जाएगा।

पाठ्यक्रम अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यही होगा कि नौजवान पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो।

साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का यह कार्य होगा कि छात्रों में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रदान की जाए।

पर्यावरण का अध्ययन विषय बहुत ही आसान और दिलचस्प है। पर्यावरण क्या है, पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है और पर्यावरण का संरक्षण कैसे किया जा सकता है, यह महत्वपूर्ण बातें स्कूलों में तीसरी कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल कर ली गई हैं।

स्कूलों में पढ़ाए जा रहे EVS पाठ्यक्रम का पूरा नाम Environment Studies अर्थात पर्यावरण अध्ययन है। EVS अर्थात पर्यावण संबंधी इन जरूरी बातों का अध्ययन बच्चे अन्य विषयों के साथ कर रहे हैं।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बच्चे यह जानते हुए बड़े होंगें कि पर्यावरण का संरक्षण क्यों जरूरी है और सबसे जरूरी बात पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जा सकता है।

इसके अलावा वर्तमान में हर सरकारी परीक्षा में EVS से जुड़े 35 नंबर तक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

 

पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है

मनुष्य पर्यावरण से ही जीवन जीने के लिए सभी संसाधन प्राप्त करता है। जिसमें पर्यावरण के मुख्य तत्व मिट्टी, पानी, हवा, जीव और सौर ऊर्जा सब कुछ शामिल हैं।

पर्यावरण का निर्माण भी वायु, जल, धरती और जीव मिलकर करते हैं।

वर्तमान में पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं जैसे प्रदूषण, जलवायु में निरंतर परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

एक अध्ययन पर गौर करें तो यदि पर्यावरण में इसी तरह के नकारात्मक बदलाव आते रहे तो वह समय भी दूर नहीं जब हमें ताजा हवा मिलनी बंद हो जाएगी।

मानव ही पर्यावरण से छेड़ाछाड़ का मुख्य कारण है। हमें अपने जीवन जीने के तरीकों को बहुत हद तक बदलने की जरूरत है।

इसलिए पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन के से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता लेने का समय आ चुका है।

 

आज के इस लेख में हमने जाना कि पर्यावरण में वो सब शामिल है हमारे दैनिक जीवन और उससे जुड़ी गतिविधियों को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा EVS Full Form in hindi, what is evs in hindi, पर्यावण का संरक्षण क्यों जरूरी है, और क्यों हमारी पाठ्यक्रमों में EVS विषय को शामिल किया गया है जैसी रोचक  जानकारियां हमने आपसे सांझा की। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारियां पसंद आयी होंगी।

अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में हमें बताएं और इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Comments 2

  1. अरविंद कुमार says:
    1 year ago

    क्लास 4 ईवीएस सबजेक्ट में क्या क्या पड़ाए

    Reply
  2. Vikas Mehta says:
    1 year ago

    Great explanation of environmental studies. Very usefull to all

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved