Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

EWS का फुल फॉर्म और हिंदी में क्या मतलब है?

by Editorial Team
June 15, 2021

जातिगत आधार पर आरक्षण की व्यवस्था हमारे सविंधान में पिछड़ी जातियों के उद्धार के लिए की गई थी। मगर अगडी जातियों में भी काफी लोग ऐसे थे जो आर्थिक तौर पर काफी कमज़र थे।

आरक्षण को आर्थिक आधार पर दिए जाने की मांग भी अक्सर उठती है लेकिन अचानक जातिगत आरक्षण को खत्म करके आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना सरकार के लिए संभव नहीं है।

गरीब स्वर्ण वर्ग की परेशानी को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। लिहाज़ा सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया।

कमज़ोर वर्ग के स्वर्णों को जिस वर्ग में रखा गया है, उसे EWS यानि आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग कहा जाता है।

ews full form and meaning in hindi

आखिर यह EWS क्या है, EWS की फुल फॉर्म क्या है और इसका मतलब क्या है, यह छोटा सा शब्द हमारे जीवन में क्या मायने रखता है…. इन सभी सवालों के जवाब हम आज आपको विस्तार से बताएंगे।

EWS का हिंदी फुल फॉर्म है- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

और अंग्रेजी में

EWS Full Form- Economically Weaker Section   

 

EWS की परिभाषा

इसकी फुल फॉर्म जानने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि EWS का मतलब क्या होता है।

यह समाज का वह वर्ग है, जो आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता है।

इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार मापदंड तय करती हैं। जिस भी शख्स पर यह मापदंड लागू होते हैं, उसे EWS का हिस्सा माना जाता है।

EWS उच्च जातियों के गरीब लोगों के लिए होता है।

 

EWS के मापदंड क्या है?

सामान्य वर्ग के वह लोग जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है, उसे EWS श्रेणी में शामिल किया जाता है।

सरकार द्वारा 2019 में सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में इस श्रेणी के तहत 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है।

सामान्य वर्ग के गरीब लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। लेकिन EWS होने के कुछ मापदंड हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. आवासीय समतल क्षेत्र 1 हजार वर्ग फुट होना चाहिए
  2. परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए
  3. नगरपालिका क्षेत्र में मौजूद आवासीय भूखंड 100 वर्ग गज से कम हो
  4. गैर-अधिसूचित नगरपालिका क्षेत्र में भूखंड 200 वर्ग गज से कम हो

 

EWS सर्टीफिकेट कैसे बनाये?

EWS आरक्षण का लाभ लेने के लिए एक प्रमाण पत्र की ज़रुरत होती है। जिसके आधार पर आप EWS श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप अपने स्थानीय तहसील या कचहरी परिसर से EWS प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसे 10 प्रतिशत आरक्षण प्रमाण पत्र भी कहा जाता है। इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने का ऑनलाइन तरीका भी है। इसे बनवाने के लिए कुछ दस्तावेज ज़रूरी हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. पैन कार्ड
  5. बीपीएल कार्ड
  6. बैंक स्टेटमेंट

 

EWS सर्टीफिकेट बनवाने का ऑनलाइन तरीका

EWS सर्टीफिकेट को ऑनलाइन बनवाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको कुछ आसान Steps Follow करने होंगे, जो इस प्रकार हैं-

  1. सबसे पहले आपको gov.in वेबसाइट पर जाना है
  2. वेबसाइट के Home page पर Citizen Section में अपना Registration करें
  3. Registration के बाद Login करें, जिसके बाद Apply For Services पर क्लिक करें
  4. Apply for services में आपको View All services पर क्लिक करना है
  5. इसके बाद आपको State Select करके EWS Certificate का Option दिखेगा
  6. इस पर Click करते ही आपके सामने Application Form खुलेगा, जिसमें आपको Detail भरनी है
  7. Application Form भरने के बाद आपको उसे अच्छे Check करके Submit करना है
  8. इसके साथ ही आपको अपने प्रमाण पत्र की भी Scan Copy साथ में Attach करनी है
  9. Form Submit होने के बाद कुछ दिनों में Approve होने के बाद आपको EWS Certificate मिल जाएगा

 

EWS की कुछ अन्य शर्तें

EWS आरक्षण का लाभ केवल सामान्य वर्ग के लोगों के लिए होता है।

EWS प्रमाण पत्र की वैधता केवल 1 साल की होती है। इसके अलावा EWS आरक्षण के तहत केवल सरकारी संस्थानों व नौकरियों में 10 फीसदी का कोटा ही मिलता है। आयु व अन्य शर्तों में कोई छूट नहीं मिलती।

 

EWS सर्टीफिकेट के फ़ायदे

अभी तक आरक्षण के नाम पर स्वर्ण समाज खुद को काफी ठगा हुआ महसूस करता था। लेकिन अब जबकि वह वाकई में ज़रुरतमंद है तो आरक्षण का लाभ भी ले सकता है।

इस लाभ को पाने में EWS सर्टीफिकेट सबसे अहम हथियार है, जिसके आधार पर गरीब स्वर्ण अभ्यर्थी नौकरी व शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण का लाभ ले सकता है।

 

EWS व EWB में क्या फर्क है?

आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों के मानक अलग-अलग हैं इसलिए EWS को EWB से तुलना नहीं करनी चाहिए।

सरकार द्वारा तय मापदंड़ों के मुताबिक आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को EWS व राज्य सरकार द्वारा तय मापदडों के मुताबिक आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को EWB कहा जाता है।

 

अंतिम शब्द

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको आपके प्रश्न EWS full form in hindi का उत्तर मिल गया होगा और उसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आई होंगी।

अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो सब्मिट करें, हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे और अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो लाइक करें और शेयर करें।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved