Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

आईपीएस का क्या मतलब होता है? (What is IPS, Full Form & Duties)

by Editorial Team
August 20, 2020

IPS एक क्लास वन रैंक की जॉब होती है। IPS ऑफीसर बनने का सपना हर वो छात्र देखता है जो सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहा होता है।

आईपीएस की पोस्ट पाने के लिए छात्र बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। हर साल लाखों उम्मीदवार सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं और कुछ गिने-चुने लोग ही इसे पास कर पाते हैं।

आईपीएस बनना आसान नहीं है और इसके लिए बहुत सी परीक्षाएं देने के अलावा कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ती है।

ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि IPS बनने के लिए जो भी Requirement होती है उनके बारे में कैंडीडेट्स को उचित जानकारी नहीं होती है।

IPS ka kya mtlab hota hai

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आईपीएस क्या होता है, कैसे बना जाता है, क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए, आईपीएस के क्या-क्या कार्य होते हैं।

 

IPS Full form

IPS full form in hindi, Indian Police Service (ईंडियन पुलिस सर्विस), आईपीएस की फुल फॉर्म हिंदी में, भारतीय पुलिस सेवा होती है।

 

आईपीएस क्या होता है

आईपीएस अधिकारी का चयन हर वर्ष UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के द्वारा किया जाता है। केवल भारत का नागरिक ही आईपीएस का पद हासिल कर सकता है।

एग्जाम क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को उनके कुल अंकों और सेवा वरीयता सूची  के आधार पर सेवओं का आवंटन किया जाता है।

इसके बाद चुने गए कैंडीडेट्स की ट्रेनिंग हैदराबाद में कराई जाती है।

इस दौरान इनको भारतीय दंड संहिता, स्पेशल लॉ और क्रिमोनोलोगी की स्पेशल ट्रेनिंग करवाई जाती है।

इसके अलावा भावी पुलिस अधिकारियों को यहां फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है।

 

आईपीएस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता

आपीएस की नौकरी के लिए यदि आप सिविल सर्विस की परीक्षा देना चाहते हैं तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री की हासिल करनी होगी।

यदि आप ग्रेजुएशन के अंतिम सत्र में भी हैं तब भी आप सिविल सर्विस का फॉर्म भर सकते हैं।

 

आईपीएस बनने के लिए शारीरिक योग्यता

  • IPS बनने के लिए पुरुषों की लंबाई कम से कम 165CM और औरतों की लंबाई कम से कम 150 CM होनी चाहिए।
  • SC/ST वर्ग के लिए पुरुषो की न्यूनतम लंबाई कम से कम 160 CM और महिलाओं की न्यूनतम लम्बाई 145 CM निर्धारित की गई है।
  • पुरुषों की चेस्ट 84CM और फुलाने पर 5 CM और बढ़नी चाहिए।
  • महिलाओं की चेस्ट 79CM और फुलाने पर 5 CM बढ़नी चाहिए।
  • महिला और पुरुष के लिए आंखों की रोशनी 6/6 या 6/9 होनी चाहिए। यदि आंखें कमजोर हैं तो कैंडीडेट का विजन 6/12 और 6/9 होना चाहिए।

 

आयु सीमा

जनरल केटेगरी- आवेदक की आयु अगस्त महीने तक 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा जनरल कैटेगरी वाले आवेदक की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

OBC कैटेगरी- OBC कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष तक निश्चित की गई है।

SC/ST- SC/ST कैटेगकी वाले आवेदकों के लिए आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

Exam Attempt of IPS Post

सामान्य वर्ग- 6 बार

OBC- 9 बार

ST/SC- 37 वर्ष की आयु होने तक प्रयासों की कोई सीमा नहीं

 

IPS Exam Related Information

IPS बनने के लिए आपको तीन परीक्षाओं से होकर गुजरना होता है।

  1. Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)
  2. Main Exam(मुख्य परीक्षा)
  3. Interview (साक्षात्कार) या पर्सनालिटी टेस्ट

 

Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)

प्रारंभिक परीक्षा को दो भागों में बांटा गया होता है।

पहला हिस्सा सामान्य अध्ययन (GS-1) होता है। यह परीक्षा 200 नंबर की निर्धारित की गई होती है।

प्रारंभिक परीक्षा का दूसरे हिस्सा CSAT (GS-2) होता है जिसमें ऑब्जेक्टिव टाईप प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा भी 200 नंबर की होती है। जिसमें आपको 33% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

इन दोनो परीक्षाओं की अवधि दो-दो घंटे की निर्धारित की गई होती है।

 

Main Exam

Main Exam एक लिखित परीक्षा होती है जिसमें कुल 9 पेपर देने होते हैं। इस परीक्षा को भी दो हिस्सों करवाया जाता है।

पहला होता है क्वालीफाइंग पेपर, जिसके कुल 2 पेपर देने होते हैं और दोनों पेपर के 300-300 अंक निर्धारित किए गए होते हैं।

दूसरा होता है मेरिट पेपर, जिसके कुल 7 पेपर होते हैं और सभी पेपर के 250-250 अंक निर्धारित किए गए होते हैं।

 

साक्षात्कार (Interview)

तीसरा राउंड होता है साक्षात्कार जिसे पर्सनालिटी टेस्ट भी कहा जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा क्लीयर करने के बाद कैंडीडेट को Interview के लिए बुलाया जाता।

यदि कैंडीडेट साक्षात्कार क्लीयर कर लेता है उसे 3 साल के लिए ट्रेनिंग पर भेजा जाता हैं।

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडीडेट एक आईपीएस अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया जाता है।

 

आईपीएस अफसर के कर्तव्य

IPS अधिकारिओं की सेवाओं को अपराध शाखा, आपराधिक जांच विभाग (CID), होमगार्ड और ट्रैफिक ब्यूरो में जैसे विभागों में बांटा गया है।

IPS अधिकारी रॉ जैसी खुफिया एजेंसी को भी सहायता प्रदान करते हैं।

IPS अधिकारी का मुख्य कार्य देश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अलावा आपराधिक गतिविधियों को रोकाना है।

IPS अधिकारी किन्ही भी देश विरोधी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सीधी कार्यवाही कर सकते हैं।

आज के इस लेख में आपने जाना कि IPS की फुल फॉर्म क्या है, IPS कैसे बना जाता है, एक आईपीएस अधिकारी के क्या-क्या कर्तव्य होते हैं,  IPS अधिकारी बनने के लिए किन-किन परीक्षाओं से होकर गुजरना होता है।

उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved