Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

NCC का फुल फॉर्म और हिंदी में क्या मतलब है?

by Editorial Team
July 17, 2021

अगर आप भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो NCC ज्वाइन करना आपके लिए एक बढ़िया फैसला साबित हो सकता है क्योंकि NCC में आपको भारतीय सेना की सारी बुनियादी प्रशिक्षण दी जाती है।

NCC के सर्टिफिकेट होने पर आपको भारतीय सैन्य दलों में विशेष छूट भी मिलती है। NCC ज्वाइन करने से भारतीय सेना में आपके जाने के रास्ते आसान हो जाते हैं।

अगर आपको NCC के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो निराश होने की कोई ज़रुरत नहीं है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको NCC Full Form in Hindi से लेकर NCC कैसे ज्वाइन करें तक की सारी जानकारी देने वाले हैं।

इस लेख को पढ़ने के बाद NCC से जुड़े आपके बहुत सारे संदेह दूर हो जायेंगे तो आइये बिना देरी के शुरू करते हैं… इस लेख को।

NCC full form and meaning in hindi

 

NCC Full Form in Hindi

NCC Full Form – National Cadet Corps

NCC Full Form हिंदी में – राष्ट्रीय सैनिक छात्र दल

 

NCC क्या होता है और कुछ अन्य प्रश्न

नेशनल कैडेट कोर (NCC) भारत में एक संगठन है जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बुनियादी सेना का प्रशिक्षण देता है। इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना शामिल है। इसका उद्देश्य छात्रों को देशभक्त और अनुशासित नागरिक बनाना है।

NCC का मुख्यालय

जब से NCC की शुरुआत हुई, तब भी इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित था और आज भी इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। NCC का निदेशालय भारत के विभिन्न राज्यों में है।

NCC की टैगलाइन

NCC की टैगलाइन (आदर्श वाक्य) एकता और अनुशासन है।

NCC डिविज़न 

NCC को दो डिविज़न में वर्गीकृत किया गया है –

  • जूनियर
  • सीनियर

जूनियर में 13 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को रखा गया है और 18 से अधिक वर्ष के आयु के छात्रों को सीनियर डिवीज़न में रखा गया है ।

NCC के पास पूरे देशभर में 765 इकाइयाँ हैं जिसमें 586 जिलों के 6985 स्कूल और 5159 कॉलेज हैं। आज NCC में लगभग 30 लाख कैडेट हैं।

NCC में सैन्य दल और उनकी वर्दी 

भारतीय सेना की तरह ही NCC में 3 सैन्य दल शामिल हैं –

  • सेना
  • नौसेना
  • वायुसेना

इन तीनों दलों के लिए अलग-अलग वर्दी होती है, सेना के लिए खाकी वर्दी, नौसेना के लिए सफ़ेद वर्दी और वायु सेना के लिए नीली वर्दी। NCC का कोर्स 3 सालों का होता है।

NCC की स्थापना

NCC की स्थापना राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम के अंतर्गत 1948 में हुई थी। भारत की आज़ादी के कुछ समय बाद ही भारतीय सेना की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए पंडित हरदया नाथ कुरुंज की अगुवाई में 16 अप्रैल 1948 में NCC की स्थापना की गयी थी। उसके बाद 16 जुलाई 1948 को इसे पूर्ण रूप से स्थापित कर दिया गया था।

NCC दिवस 

हर साल नवम्बर महीने के चौथे रविवार को NCC दिवस मनाया जाता है ।

 

NCC का उद्देश्य 

NCC के कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार से हैं –

  • स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सैन्य दृष्टि से प्रशिक्षित करना ताकि ज़रुरत पड़ने पर उन्हें सेना में भर्ती किया जा सके।
  • छात्र और छात्राओं को देशभक्त और अनुशासित नागरिक बनाना।
  • छात्रों को सैन्य हथियारों और परेड की ट्रेनिंग देना।
  •  छात्रों के बीच में भाईचारा बढ़ाना और उन्हें परिश्रम से उनके कर्तव्य का पालन करना सिखाना ।

 

NCC Certificate और इसके फायदे 

NCC में तीन प्रकार के प्रमाण पत्र प्रदान कराए जाते हैं – A, B और C

  • A प्रमाण पत्र 15 से कम वर्ष के छात्रों के लिए होता है।
  • B प्रमाण पत्र 17 वर्ष तक के छात्रों के लिए होता है।
  • B प्रमाण पत्र पाने के 2 साल बाद ही C प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं।

 NCC certificate के फायदे 

NCC में जुड़ने से आपको बहुत सारे फायदे होते हैं, जो नीचे बताये गए हैं –

  • NCC में C सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट को भारतीय मिलेट्री अकादमी में 64 सीटें रिजर्व होती हैं।
  • NCC B और C सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट को CDS में लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है।
  • नेवी के हर कोर्स में 6 वैकेंसी NCC कैडेट के लिए होती है।
  • एयर फ़ोर्स में 10 फीसदी की छूट NCC कैडेट को मिलती है।
  • NCC कैडेट को राज्य और केंद्र सरकार की नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाती है।

 

NCC कैसे ज्वाइन करें 

NCC ज्वाइन करने के लिय आप जिस भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं, उसके NCC अध्यापक से संपर्क करके NCC को ज्वाइन कर सकते हैं।

NCC में जुड़ने के लिए आपको एक फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है और एक फॉर्म भरना होता है, उसके बाद आप NCC प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं।

अगर आपके स्कूल या कॉलेज में NCC कोर्स नहीं है तो आप किसी दूसरे स्कूल में जाकर भी NCC ज्वाइन कर सकते हो।

 

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने NCC क्या है, NCC में कितने सैन्य दल होते हैं, NCC की स्थापना, NCC के उद्देश्य, NCC कैसे ज्वाइन करें और NCC सर्टिफिकेट और NCC से सम्बंधित बहुत सारी उपयोगी जानकारी आप लोगों के साथ साझा की।

अगर आप भी भारतीय सेना में जाने का सपना रखते हैं तो NCC आपके रास्ते को आसान बना देती है। NCC में मिलने वाली सैन्य ट्रेनिंग आपको मज़बूत बनाती है और NCC सर्टिफिकेट से आपको सेना की भर्ती में विशेष छूट मिलती है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख NCC Full Form in Hindi ज़रूर पसंद आया होगा, इस लेख को फेसबुक इन्स्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन लोगों की मदद करें, जिनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होने का है।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved