Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

POP का क्या मतलब होता है?

by Editorial Team
August 18, 2020

पीओपी (POP) को तैयार करने के लिए जिप्सम को 1000 से 1900 सें. तक गर्म किया जाता है जिससे इससे अन्दर के पानी का तीन चौथाई भाग निकल जाता है।

इस प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप हमें प्लास्टर ऑफ पैरिस (POP) प्राप्त होता है।

इस लेख में हम आपको POP से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएंगे साथ ही यह भी बताएंगे कि इसका नाम प्लास्टर ऑफ पैरिस क्यों पड़ा।

POP ka matlab kya hota hai

 

Full form of POP

POP की फुल फॉर्म है Plaster of Paris (प्लास्टर ऑफ पेरिस)

 

प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र

CaSO4.¹/₂H2O

 

क्या होती है POP

अंग्रेजी में “प्लास्टर” का अर्थ होता है एसी सामग्री जिसका प्रयोग इमारतों के अंदरूनी हिस्सों के लिए उपयोग किया जाता है।

POP एक ऐसा कैमिकल पदार्थ होता है जो सफेद पाउडर जैसा होता है जिसमें पानी मिलाकर इसका प्रयोग किया जाता है। पीओपी बहुत जल्दी कठोर होने वाला पदार्थ होता है।

 

POP का प्रयोग

पीओपी का प्रयोग दीवारों और छतों पर decorative coating करने और सांचो(moulds) द्वारा decorative elements बनाने के लिए किया जाता है। POP से भवनों की दीवारों या छतों पर बने डिजाईन काफी आकर्षक भी लगते हैं।

POP का प्रयोग चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रमुखता से किया जाता है। ऑर्थियोपैडिक इसका प्रयोग टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए करते हैं।

प्लास्टर को मरीज की टूटी हुई हड्डी के आसपास एक पेस्ट के तौर पर लगा दिया जाता है, यह पेस्ट सूखने के बाद सख्त हो जाता हैं।

डॉक्टर कुछ दिनों या महीनों के लिए प्लास्टर को ऐसे ही लगाए रखने की सलाह देते हैं जिससे हड्डियां जुड़ने में मदद मिलती है।

फ्रेस्को पेंटिंग बनाने में भी POP का प्रयोग किया जाता है।

इसका उपयोग मूर्तियां बनाने के लिए भी किया जाता है क्योंकि इन पर पानी गिरने यह सिकुड़ती नहीं है।

 

POP का इतिहास

POP का नाम प्लास्टर ऑफ पेरिस इसलिए पड़ा क्योंकि पेरिस में जिप्सम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। और जिप्सम से ही POP प्राप्त होता है,  इसी कारण इसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहा जाता है।

लेकिन POP का प्रयोग सबसे पहले मिस्र के लोगों ने किया था। मिस्र के अधिकतर मकबरों पर इसका उपयोग देखा जा सकता है।

इसके बाद यूनानियों ने अपने घरों, मंदिरों के अलावा कई अन्य स्थानों पर इसका प्रयोग करना शुरू किया था।

लंदन में 1666 में लंदन में बहुत भयानक आग लगी थी जिससे काफी नुक्सान हुआ।

चूंकि प्लास्टर ऑफ पेरिस आग प्रतिरोधी है इसलिए इस आगजनी के बाद, फ्रांस के राजा ने पेरिस में लकड़ी से बनी सभी दीवारों को तुरंत प्लास्टर से कोटिंग करने का आदेश जारी किया। ताकि भविष्य में एसी तबाही से बचा जा सके।

फ्रांस के राजा के इस आदेश के बाद बहुत बड़ी मात्रा में जिप्सम का खनन किया गया।

18 वीं शताब्दी के शुरू में ही पेरिस, प्लास्टर उत्पादन का बहुत बड़ा केंद्र बन गया, और इसलिए इसका नाम भी प्लास्टर ऑफ पेरिस पड़ गया।

हमें उम्मीद है की आपको हमारे लेख में दी गई प्लास्टर ऑफ पेरिस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पसंद आई होगी।

आपको आपके प्रश्न pop full form in hindi, POP क्या होता है ?  का उत्तर मिल गया होगा, इसके अलावा अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आयी होंगी।

यदि आपका कोई सवाल है या इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिख के हमें बताएं।

इसके अलावा अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया तो लाईक करें।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved