Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home वीकी

प्रिंटर क्या होता है? (Printer In Hindi)

by Editorial Team
August 16, 2020

आप सभी आजकल कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन का यूज़ करते हैं लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जब भी आपको कंप्यूटर से कोई चीज़ प्रिंट करनी हो तो आप किसका उपयोग करते हैं?

हम बताते हैं आप सभी कंप्यूटर से कोई भी चीज प्रिंट करने के लिए प्रिंटर का यूज़ करते हैं। चाहें फिर वो किसी कंपनी में Resume देना हो या फिर अपनी फोटो निकलवानी हो, इन सभी चीज़ों के लिए हम प्रिंटर का यूज़ करते हैं।

Printer kya hai

यह कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण Output Device है जो कि कंप्यूटर में Save डॉक्यूमेंट या फिर इमेज को एक पेपर पर प्रिंट करके देता है।

यह आपको आसानी से किसी भी साइबर कैफ़े या फिर बैंक और गवर्नमेंट ऑफिस में देखने को मिल जाता है।

प्रिंटर की आवश्यकता हमें अपने घर पर, ऑफिस में और कॉलेज में होती है और हमारे द्वारा किसी भी डॉक्यूमेंट को कागज पर प्रिंट करने के लिए हम प्रिंटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज के समय में कौन सा प्रिंटर बेहतर होगा इसकी भी जानकारी हमारे पास होनी चाहिए।

तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रिंटर क्या है और यह कैसे काम करता है और कौन सा प्रिंटर बेहतर है।

निम्न बिंदुओं पर नज़र डालेंगे:

  • प्रिंटर क्या होता है ?
  • प्रिंटर के प्रकार
  • Impact Printer क्या होता है?
  • Non-Impact Printer क्या होता है?
  • प्रिंटर को कंप्यूटर के साथ कैसे जोड़े?

Printer क्या होता है?

कंप्यूटर में प्रिंटर एक इलेक्ट्रॉनिक आउटपुट डिवाइस है जिसकी मदद से आप किसी भी इंफार्मेशन को कागज़ पर प्रिंट कर सकते हैं और कलर और ब्लैक एंड वाइट भी प्रिंट कर सकते हैं। जब प्रिंटर से प्रिंट निकलता है तो उसे हम हार्ड कॉपी कहते हैं।

आमतौर पर प्रिंटर को कंप्यूटर के साथ एक केबल के माध्यम से जोड़ा जाता है लेकिन अब टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और अब हम प्रिंटर को कंप्यूटर से बिना केबल के भी जोड़ सकते हैं।

आप प्रिंटर को Wi-Fi और Wireless तरीके से जोड़ सकते हैं और कहीं से भी हम किसी भी इमेज , डॉक्यूमेंट को प्रिंट कमांड (Ctrl+P) की सहायता से आसानी के साथ हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं।

 

प्रिंटर के कितने प्रकार होते हैं?

अगर हम बात करे कि प्रिंटर कितने प्रकार के होते हैं तो हमें अलग-अलग प्रकार के प्रिंटर मिल जाएंगे। क्यूँकि सभी प्रिंटर की कार्यशैली एक जैसी नहीं होती इसलिए बाज़ार में आपको अलग-अलग दामों पर कई तरह के प्रिंटर देखने को मिल जाएंगे।

लेकिन आज सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला प्रिंटर Laser Printer ही है जिसे आमतौर पर अब हर साइबर कैफ़े और बैंक वगैरह में प्रयोग किया जाता है।

लेकिन मुख्यतः रूप से प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं  :

 

Thermal Printer
Laser Printer
Inkjet Printer
Daisy Wheel Printer
Dot Matrix Printer

Impact Printer                                                                                                         Non- Impact Printer

 

Impact Printer क्या होता है?

इम्पैक्ट प्रिंटर वह होता है जिसमे प्रिंट करने के लिए कागज़ को स्याही के साथ सीधे जोड़ दिया जाता है जिसके बाद स्याही रिबन को कागज़ पर ज़ोर से दबाया जाता है जिसके मदद से कागज़ पर कोई भी चीज़ आसानी से छप जाती है पर ये प्रिंटर काफी तेज़ आवाज़ करते हैं।

 

Non-Impact Printer क्या होता है?

Non-Impact प्रिंटर वह होता है जिसमें प्रिंट हेड और कागज़ के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता बल्कि इसमें कुछ इंक स्प्रे करके या नई तकनीक का प्रयोग करके आउटपुट निकालते हैं और इनकी सहयता से आप Colour और Black & White प्रिंट आसानी से निकाल सकते हैं।

आजकल हर जगह Non-Impact प्रिंटर ही यूज़ करते हैं फिर चाहें वो लेज़र प्रिंटर हो या इंकजेट प्रिंटर। इनमें प्रिंट की क्वॉलिटी भी बेहतर होती है।

 

प्रिंटर को कंप्यूटर के साथ कैसे जोड़े?

आपने ऊपर पढ़ा की प्रिंटर क्या होता है, प्रिंटर कितने प्रकार का होता है। लेकिन आपको सबसे ज़रूरी बात ज़रूर पता होनी चाहिए कि आखिर प्रिंटर को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कैसे करें।

पहले कंप्यूटर से प्रिंटर को Wire के माध्यम से जोड़ते थे लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी ने wire की समस्या खत्म करने के साथ ही प्रिंटर को कंप्यूटर से जोड़ना और भी आसान बना दिया है।

अब आप सिर्फ Wi-Fi या फिर ब्लूटूथ के माध्यम से आपस में जोड़ सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Conclusion 

 

तो दोस्तों आपको इस लेख के माध्यम से Printer के बारे में पता चला। Printer क्या होता है, कितने प्रकार का होता है, इसे कंप्यूटर के साथ कैसे जोड़ा जाता है… के बारे में आपको बताया।

इस लेख को पढने के बाद आपके Printer से जुड़े बहुत सारे Doubt Clear हो गए होंगे।

उम्मीद करते हैं इस लेख से आपको बहुत कुछ सीखने के लिए मिला होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर ज़रूर करें।

Related Posts

that meaning in Hindi
वीकी

That का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

who-are-you meaning in Hindi
वीकी

Who are you का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

what meaning in Hindi
वीकी

What का हिंदी में क्या मतलब होता है? (उदाहरण समेत समझे)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved