Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home धर्म-कर्म

हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान

by Editorial Team
March 21, 2021

भविष्य में हमारे साथ क्या होने वाला है, हर व्यक्ति यह जानने के लिए उत्सुक रहता है।

भविष्य में शादी कब होगी, लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज होगी, नौकरी कब लगेगी, हम कितने सफल व्यक्ति बनेंगे, कितने बच्चे होंगे, या हम कितने वर्ष तक जी सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि यह सारी जानकारी आपकी हाथ की रेखाओं में छुपी होती है।

hast rekha ka gyan

आज हम आपको हस्त रेखा (hast rekha) का ज्ञान(Hast rekha gyan hindi me) और इससे जुड़ी बहुत सारी जानकारी सांझा करने जा रहे हैं।

 

हाथ की रेखाओं का ज्ञान कैसे हासिल करें(Hath ki rekhao ka gyan kese hasil kare in hindi)

हाथ की रेखाओं के बारे में जानने की तो हर व्यक्ति के दिल की इच्छा होती है। अक्सर महिलाओं को भविष्य की जानकारी बाएं हाथ की रेखाओं और लड़कों को अपने भविष्य की जानकारी उनके दाएं हाथ की रेखाओं में ज्ञात होती है।

लेकिन यदि आप हस्त रेखा को पढ़ रहे हैं तो उसी हाथ की पढ़ें जिसे जातक काम करने के लिए प्रयोग करता है।

हाथ की रेखाओं का ज्ञान

हमारे हाथ में भाग्य रेखा, हृदय रेखा, मस्तिस्क रेखा, जीवन रेखा, सूर्य रेखा, स्वास्थ्य रेखा मुख्य होती हैं।

इसके अलावा हमारे हाथ में मंगल रेखा, चन्द्र रेखा, विवाह रेखा, निकृष्ट रेखाएं होती हैं। यह रेखाएं निकट भविष्य की जानकारी तो देती ही हैं साथ ही हमें हमारे पूर्व में हुई घटनओं की जानकारी भी देती हैं।

hast-rekha-types

इनमें से कुछ रेखाएं तो ऐसी होती हैं जो सबकी हथेली पर नहीं होती। जैसे सूर्य रेखा और भाग्य रेखा।

 

क्या होती है भाग्य रेखा

भाग्य रेखा सबके हाथ में नहीं होती है। यदि आपके हाथ पर आपकी भाग्य रेखा पूरी तरह से उभरी हुई है तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में परेशानियां बहुत कम होंगी।

लेकिन जिनके हाथ में यह रेखा टूटी हुई या पूरी तरह से स्पष्ट न हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन आसान नहीं होता।

भाग्य रेखा मध्यका और अनामिका के बीच से निकलकर नीचे हथेली तक जाती है।

 

क्या होती है हृदय रेखा

हृदय रेखा का सीधा संबंध व्यक्ति के स्वभाव, उसकी भावनाओं, सोच विचार की शक्ति से होता है। जिनकी हृदय रेखा छोटी होती है वे लोग कठोर हृदय के, जिद्दी और गुस्से वाले होते हैं।

ऐसे लोग किसी भी विषय पर आसानी से समझौता नहीं कर पाते। ऐसे लोग अक्सर स्वार्थी स्वाभाव वाले माने जाते हैं। ऐसे लोगों में मदद करने की भावना काफी कम होती है।

लेकिन जिन लोगों की हृदय रेखा लंबी होती है ऐसे लोग दूसरों को को साथ लेकर चलने वाले होते हैं। अच्छी शिक्षा पाते हैं।

इनके मन में सबके लिए स्नेह होता है और सबको साथ लेकर चलने वाले होते हैं। ऐसे लोग विश्ववास करने लायक होते हैं। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण होते हैं।

 

क्या होती है मस्तिष्क रेखा

जीवन रेखा के स्थान से मस्तिष्क रेखा शुरू होती है। मस्तिष्क रेखा आपके सोचने विचारने की शक्ति, आपकी पढ़ी लिखाई और निर्णय लेने की समझ को दर्शाती हैं।

यदि आपकी मस्तिष्क रेखा सीधी स्पष्ट और सरल हो तो ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है। हर क्षेत्र में ये लोग जीवन में काफी तरक्की पाते हैं।

यदि आपकी जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा में गैप है तो ऐसे लोगों को अपनी स्वतंत्रता सबसे प्रीय होती है।

मस्तिष्क रेखा यदि अंत में जाकर थोड़ा झुक जाए तो ऐसे लोग पैसे को काफी महत्व देने वाले होते है। ये लोग स्वार्थी किस्म के भी होते हैं।

 

क्या होती है सूर्य रेखा

सूर्य रेखा सब लोगों के हाथों में नहीं होती है। हमारे हाथ के किसी भी हिस्से से निकलकर यदि कोई भी रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचे तो उसे सूर्य रेखा कहा जाता है।

सूर्य की रेखा को प्रतिभा और प्रसिद्धि की रेखा भी कहा जाता है। जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा होती है वे किसी विशेष प्रतिभा के धनि होते हैं। ऐसे लोग काफी ख्याति प्राप्त करते हैं और प्रगति करते हैं।

यदि आपकी सूर्य रेखा के साथ मष्तिष्क की रेखा बन रही है तो इसे काफी शुभ देने वाली कहा जाता है, साथ ही यह फलदायी भी मानी जाती है। ऐसे लोगों का भाग्य काफी अच्छा होता है और इनको धन की भी कमि नहीं होती। ऐसे लोगों को अपने हर कार्य में सफलता मिलती है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा पूरी तरह से न बनी हो तो ऐसे लोगों को कोई भी कार्य करने पर सफलता काफी देर से नसीब होती है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ की दोनों हथेलियों को जोड़ने पर दो सीधी सूर्य रेखाएं बनें तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। जिनकी हथेलियों में यह बनाता है उन लोगों को धन,  वैभव और मान-सम्मान में हमेशा वृद्धि होती रहती है। ऐसा व्यक्तियों की किस्मत के सितारे भी काफी बुलंद रहते हैं।

 

क्या होती है स्वास्थ्य रेखा

हृदय रेखा पर आकर रुकने वाली रेखा को स्वास्थ्य रेखा कहा जाता है। जिन लोगों की स्वास्थ्य रेखा टूट-टूट कर चले या लहरदार हो तो ऐसे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफी परेशानी रहती है।

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको आपके प्रश्न हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान(hast rekha ka gyan hindi me) का उत्तर मिल गया होगा

Related Posts

swapna phal
धर्म-कर्म

स्वपन फल – सपनों का मतलब और उनका फल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved