Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home इतिहास और तथ्य

भारत में कितने राज्य हैं?

by Editorial Team
August 2, 2020

भारत विविधताओं से भरा देश है। इसकी विविधता इसके राज्यों में देखने को मिलती है।

गौर से देखें तो पाएंगे कि भारत अपनी साझी संस्कृति दरअसल हर राज्य की संस्कृति का एक संगम है।

भारत के राज्य केवल भौगोलिक आधार पर ही नहीं बल्कि भाषा, वेशभूषा व रहन-सहन के आधार पर भी काफी अलग हैं।

वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य व 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। लेकिन आजादी से लेकर अब तक भारत के राज्यों की संख्या व संरचना में काफी बदलाव आया है, जिसके बारे में हम इस लेख में बात करेंगे।

Bharat mein kitne rajya hain

हम जानेंगे कि आजादी से लेकर आज तक भारत में कितने राज्य हैं । इसके अलावा जनसंख्या व क्षेत्रफल के लिहाज़ से भारत के सबसे बड़े व छोटे राज्य के बारे में भी जानेंगे।

 

आजादी के बाद भारत में राज्यों की स्थिति

1947 में देश के आजाद होने के बाद 5 सौ से ज्यादा रियासतों को मिलाकर भारत बना। 1950 में भारत के संविधान की घोषणा के साथ ही इसने गणतांत्रिक रूप धारण कर लिया।

इन तीन सालों में भारत में शामिल रियासतों को मुख्य रूप से 4 तरीकों से बांटा गया था, जो इस प्रकार है-

  1. पहले भाग में वह राज्य आते थे, जो ब्रिटिश भारत का हिस्सा थे और जहां चुनी हुई सरकारें होती थीं। इसमें असम, बिहार, बॉम्बे, पूर्वी पंजाब, मध्य प्रदेश, मद्रास, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल शामिल थे।
  2. दूसरे भाग में वह राज्य आते थे, जो रियासत या रियासतों का समूह थे। यहां एक चुनी हुई विधानसभा के साथ एक राज प्रमुख होता था। इसमें हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर, मध्य भारत, मैसूर, पटियाला और ईस्ट इंडिया स्टेट्स यूनियन, राजस्थान, सौराष्ट्र व त्रावणकोर-कोचीन शामिल थे।
  3. तीसरे भाग में कुछ रियासतें व पूर्व कमिश्नरेट राज्य शामिल थे। यहां भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त चीफ कमिश्नर का शासन होता था। इसमें अजमेर, भोपाल, बिलासपुर, कूर्ग राज्य, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कच्छ, मणिपुर, त्रिपुरा और विंध्य प्रदेश शामिल थे।
  4. चौथे भाग में केवल अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल था, जिसे उपराज्यपाल द्वारा चलाया जाता था।

 

आज के भारत के राज्यों के गठन की शुरुआत

आजादी के बाद भारत गणतंत्र बना और फिर धीरे-धीरे आज के भारत के राज्यों ने अपनी शक्ल लेनी शुरू की।

1953 में तेलगू भाषा के आधार पर पहली बार आंध्र प्रदेश का गठन हुआ। उसके बाद 1956 में केरल, कर्नाटक व तमिलनाडू भी भाषीय आधार पर राज्य बने।

1960 में बॉम्बे स्टेट से टूटकर महाराष्ट्र व गुजरात बने। नागालैंड को केन्द्र शासित प्रदेश से राज्य का दर्जा मिला।

1966 में पंजाब से अलग होकर दो राज्य बने… हरियाणा व हिमाचल प्रदेश।

1972 में मेघालय व त्रिपुरा को राज्य का दर्जा मिला।

1975 में सिक्किम भारत में शामिल होकर देश का 22 वां राज्य बना।

1987 में अरूणाचल प्रदेश व मिज़ोरम के साथ गोवा को राज्य के तौर पर मान्यता मिली।

सन् 2000 में तीन और नए राज्य बने जिनका नाम था… झारखंड, उत्तराखंड व छत्तीसगढ।

2014 में आंध्र से अलग होकर तेलगांना का गठन हुआ और 2019 में जम्मू कश्मीर को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बदला गया, जिसमें एक केन्द्र शासित प्रदेश बना जम्मू और कश्मीर जबकि दूसरा बना लद्दाख।

इससे पहले भारत में 29 राज्य व 7 केन्द्र शासित प्रदेश थे।

मगर इसके बाद राज्यों की संख्या 28 व केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 हो गई।

क्रम राज्य का नाम राजधानी का नाम
1 आंध्र प्रदेश हैदराबाद, अमरावती
2 अरुणाचल प्रदेश इटानगर
3 असम दिसपुर
4 बिहार पटना
5 छत्तीसगढ़ रायपुर
6 गोवा पणजी
7 गुजरात गांधीनगर
8 हरियाणा चंडीगढ़
9 हिमाचल प्रदेश शिमला
10 झारखण्ड रांची
11 कर्नाटक बंगलौर
12 केरल तिरुवनंतपुरम
13 मध्य प्रदेश भोपाल
14 महाराष्ट्र मुंबई
15 मणिपुर इंफाल
16 मेघालय शिलोंग
17 मिजोरम आइजोल
18 नागालैंड कोहिमा
19 ओडिशा भुवनेश्वर
20 पंजाब चंडीगढ़
21 राजस्थान जयपुर
22 सिक्किम गंगटोक
23 तमिलनाडु चेन्नई
24 तेलंगाना हैदराबाद
25 त्रिपुरा अगरतला
26 उत्तराखंड देहरादून
27 उत्तर प्रदेश लखनऊ
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता

केन्द्र शासित प्रदेशों का गठन

भारत में कुल 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

यह ऐसे राज्य हैं, जहां भारत सरकार द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल का शासन होता है। हालांकि दिल्ली व पुदुचेरी दो ऐसे केन्द्र शासित प्रदेश हैं जिनकी अपनी विधानसभा व मुख्यमंत्री भी होते हैं।

भारत के पहले केन्द्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार, दिल्ली व लक्ष्यदीप शामिल हैं।

बाद में धीरे-धीरे इनकी संख्याओं में इजाफा होता रहा जो इस प्रकार है-

  1. 1956 में अंडमार निकोबार, दिल्ली व लक्ष्यदीप केन्द्र शासित प्रदेश बने।
  2. 1962 में पुदुचेरी इस लिस्ट में शामिल हुआ।
  3. 1966 को चंडीगढ़ को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया।
  4. 2019 में जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को राज्य से केन्द्र शासित प्रदेशों में बदला गया।
  5. 26 जनवरी 2020 को दादर नगर हवेली व दमन द्वीप को संयुक्त रूप से एक केन्द्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।
क्रम केंद्र शासित प्रदेश का नाम
1 चंडीगढ़
2 दिल्ली
3 लद्दाख
4 जम्मू-कश्मीर
5 अंडमान-निकोबार
6 पुडुचेरी
7 दादरा एण्ड नागर हवेली
8 लक्षद्धीप
9 दमन और दीव।

सबसे बड़े व छोटे राज्य

भारत में क्षेत्रफल के लिहाज़ से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 3 लाख 42 हजार 269 वर्ग कि.मी. है।

जनसंख्या के लिहाज़ से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जिसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक करीब 20 करोड है।

3 हजार 702 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल के साथ गोवा देश का सबसे छोटा राज्य है।

वहीं जनसंख्या के लिहाज़ से 6 लाख 10 हजार की जनंसख्या के साथ सिक्किम को देश का सबसे छोटा राज्य होने का तमगा हासिल है।

 

अंतिम शब्द

हालांकि भारत और उसके राज्यों के बारे में जितनी बातें की जाएं, उतनी कम हैं।

भारत में हर राज्य का अपना समृद्ध इतिहास व सभ्यता है, जिसे छोटे से लेख में समेटना मुश्किल है।

इसलिए भारत में राज्य व उनके गठन को ध्यान में रखते हुए आपको जानकारी देने की कोशिश की गई।

उम्मीद है, आपको यह लेख भारत में कितने राज्य हैं, पसंद आया होगा। हमारी मेहनत आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक व शेयर करें।

Related Posts

sabse bada desh kaunsa hai
इतिहास और तथ्य

सबसे बड़ा देश कौनसा है? (Sabse Bada Desh)

india's education minister
इतिहास और तथ्य

भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

bihar ke shiksha mantri
इतिहास और तथ्य

बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है और उनका जीवन परिचय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved