Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
  • न्यूज़-चर्चा
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • इतिहास और तथ्य
  • वीकी
  • अन्य
No Result
View All Result
Hindiit
No Result
View All Result
Home इतिहास और तथ्य

सबसे बड़ा देश कौनसा है? (Sabse Bada Desh)

by Editorial Team
September 20, 2021

क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है।

यह जानना आश्चर्यजनक है कि दुनिया का सबसे बड़ा देश (रूस) जिसमे भूमि का 11.5 प्रतिशत भाग व्याप्त है, इसमें दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश (अल्जीरिया) सात बार फिट हो सकता है।

यदि दुनिया के सभी 10 सबसे बड़े देशों को एक साथ मिलाया जाये, तो वह पृथ्वी का कुल 49% हिस्सा होता है।Rusia, el país más grande del mundo
रशिया पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल क्षेत्रफल वाला देश है. रशिया 17,098,242 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

चीन की तरह, रशिया की सीमाएं भी 14 अलग-अलग देशों के साथ जुडी है। आकार की दृष्टि से रशिया भारत से पाँच गुना से भी अधिक है।

इतना विशाल देश होने के बाद भी रशिया की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है, जिसके कारण रशिया का जनसंख्या घनत्व विश्व में सबसे कम में से है। रशिया की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है. रशिया की राजधानी मॉस्को है, तथा मुख्य और राजभाषा रूसी है।

कनाडा का क्षेत्रफल 9,984,670 वर्ग किलोमीटर है, कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है. यह पश्चिमी गोलार्ध में सबसे बड़ा देश है, और इस देश की 202,080 किलोमीटर की तटरेखा भी है जो की किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे लंबी तटरेखा है।

यहां की जनसंख्या घनत्व में मापी जाये तो प्रति वर्ग किलोमीटर  4 लोग होती है, इसका मतलब है कि कनाडा के 3.71 करोड़ लोगों में से प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए 61 एकड़ जमीन रख सकता है।

इसकी अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है. कनाडा सरकार पारदर्शिता, नागरिक स्वतंत्रता, जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता, और शिक्षा की गुणवत्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे उचे पायदान पर हैं।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत, तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने प्राकृतिक संशाधनों को सहेजे रखने में कामयाब रहा है।

इसके लिए जितना भारत की भौगोलिक स्थिति जिम्मेदार है उतना ही देश के लोगों का प्राकृतिक संशाधनों के प्रति जागरूक होना। यही वजह है कि भारत दुर्लभ प्राकृतिक संशाधनों के मामेल में विश्व के 10 शीर्ष देशों में शामिल है।
पृथ्वी की सम्पूर्ण बाह्य परत, जिस पर महाद्वीप एवं महासागर स्थित हैं, स्थलमंडल कहलाती है।

यह चट्टानों से बना है। पृथ्वी के कुल 29% भाग पर स्थल तथा 71% भाग पर जल है। ब्यूट, घाटियां, महासागर और महाद्वीप भू-आकृतियों का उदाहरण हैं।

भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, पिछली कुछ सदियों में भारत की सीमाएं काफी बार बदली हैं। भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है तथा भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है।

प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता, व्यापार और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके बहु-सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है।

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है, ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है जो की भारत के कुल क्षेत्रफल से दोगुना है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी है।

ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है. इसकी आबादी का अधिकांश हिस्सा पूर्व में सिडनी और पश्चिम में पर्थ जैसे तटीय शहरों में बसा है. ऑस्ट्रेलिया अपने शानदार मौसम, प्राकृतिक पर्यावरण और घातक वन्यजीवों के लिए अक्सर जाना जाता है।
लगभग 9,600,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला चीन पूरे एशिया का सबसे बड़ा देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा 14 विभिन्न देशों के साथ साझा होती है।

चीन 1.3 अरब से अधिक नागरिकों और 56 जातीय समूहों के साथ विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है. चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो आज भी अस्तित्व में है, इसकी सभ्यता 5,000 वर्षों से भी अधिक पुरानी है. चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। निर्यात के लिए यह विश्व का सबसे बड़ा और आयात के लिए दूसरा सबसे बड़ा देश है।

अमेरिका 9,833,520 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है, आकार में चीन से बड़ा लेकिन कनाडा की तुलना में थोड़ा छोटा है. इस देश की सीमाएं दक्षिण में मैक्सिको और उत्तर में कनाडा से जुडी है।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, डीसी (Washington, D.C.) है, और सबसे अधिक आबादी वाला शहर न्यूयॉर्क शहर है. अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला एक बहुत ही विकसित देश है। अमेरिका आयात के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा और निर्यात के लिए दूसरा सबसे बड़ा देश है।

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश

1. रूस – क्षेत्रफल: 17,075,400 वर्ग कि.मी
2. कनाडा – क्षेत्रफल: 9,984,670 वर्ग कि.मी
3. संयुक्त राज्य अमरीका – क्षेत्रफल: 9,826,675 वर्ग कि.मी
4. चीन – क्षेत्रफल: 9,598,094 वर्ग कि.मी
5. ब्राज़ील – क्षेत्रफल: 8,514,877 वर्ग कि.मी
6. ऑस्ट्रेलिया – क्षेत्रफल: 7,617,930 वर्ग कि.मी
7. भारत – क्षेत्रफल: 3,287,263 वर्ग कि.मी
8. अर्जेंटीना – क्षेत्रफल: 2,766,890 वर्ग कि.मी
9. कज़ाख़िस्तान – क्षेत्रफल: 2,724,900 वर्ग कि.मी
10. सूडान – क्षेत्रफल: 2,505,813 वर्ग कि.मी

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको आपके प्रश्न sabse bada desh का उत्तर मिल गया होगा और उसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आयी होंगी अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को लाइक और शेयर करें।

Related Posts

india's education minister
इतिहास और तथ्य

भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

bihar ke shiksha mantri
इतिहास और तथ्य

बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है और उनका जीवन परिचय

Bharat mein kitne rajya hain
इतिहास और तथ्य

भारत में कितने राज्य हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindiit

Hindiit वेबसाइट पर आपका स्वागत है हम आपके लिए लाते है उन टॉपिक्स पर विस्तृत जानकारी हिंदी में, जिनके बारे में अच्छी सुचना सिर्फ इंग्लिश वेबसाइट पर ही उपलब्ध है ताकि हमारे हिंदी पसंद पाठकों को हम वह सारी सूचनाएं पहुंचा सके जो वो चाहते हैं | हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान सिर्फ भाषा के आधार पर तो नहीं की जा सकती |

Integrately - Integrate Your Apps In 1 Click

Recent Posts

  • Meftal Spas Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Betnesol Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान
  • Neurobion Forte Tablet क्या होती है? इसके फायदे, प्रयोग विधि और संभव नुक्सान

Categories

  • अन्य
  • इतिहास और तथ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms of Use

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • वीकी
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • इतिहास और तथ्य
  • धर्म-कर्म
  • अन्य
  • Contact Us

© 2021 Hindiit - All Rights Reserved